बंगाल के रण में मैथिली ठाकुर की ‘भक्ति’ शक्ति, हावड़ा और पानीहाटी में सुरों से साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार मिटाने के लिए करें मतदान

पानीहाटी में प्रचार के दौरान रत्ना देबनाथ के आंसू पोंछती मैथिली ठाकुर.
Maithili Thakur West Bengal Election Campaign: मशहूर गायिका और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने पानीहाटी और हावड़ा में चुनाव प्रचार किया. भक्ति गीतों के साथ उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और बंगाल की अस्मिता बचाने की अपील की.
Maithili Thakur West Bengal Election Campaign: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महामुकाबले में अब सुरों का जादू भी सिर चढ़कर बोल रहा है. प्रख्यात गायिका और बिहार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मैथली ठाकुर ने सोमवार को बंगाल की धरती पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया.
भक्ति गीतों पर झूमे हावड़ा और पानीहाटी के लोग
हावड़ा और पानीहाटी में आयोजित उनके कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ी. लोग उनके भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये. मैथिली ने अपनी सुरीली आवाज के साथ-साथ तीखे राजनीतिक बयानों से भी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की.

सुरों के बीच भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार
प्रचार के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मैथिली ठाकुर ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार विकराल मुद्दा बन चुका है. यदि यहां के लोग वाकई विकास और ईमानदारी चाहते हैं, तो उन्हें इस बार बहुत सोच-समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश
मैथिली ठाकुर ने जमीनी स्तर पर काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया. बिहार की विधायक ने कहा कि पार्टी निरंतर जनता की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. मैथिली के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में ‘किंगमेकर’ बनेंगे 1.40 करोड़ हिंदी भाषी मतदाता, 50 सीटों पर टिकी TMC और BJP की निगाहें
बंगाल की अस्मिता बचाने की है यह लड़ाई : मैथिली
मैथली ठाकुर ने इस चुनाव को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक लड़ाई भी करार दिया. उन्होंने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि वे रवींद्र संगीत और नजरुल गीतों को सुनकर बड़ी हुई हैं. बंगाल की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है, जिसे वे धूमिल होते नहीं देखना चाहतीं. उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि यह चुनाव बंगाल की अस्मिता और गौरवशाली संस्कृति को बचाने का सुनहरा अवसर है.
हावड़ा और पानीहाटी में दिखा मैथिली मैजिक
हावड़ा के चुनावी सभा स्थल पर जब मैथिली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भक्ति गीत शुरू किये, तो समर्थक खुद को झूमने से रोक नहीं पाये. उनके गीतों ने न केवल धार्मिक माहौल बनाया, बल्कि भाजपा के पक्ष में एक सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार किया.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम की जंग का पूरा हिसाब : एक-एक वोट के लिए ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने कितना बहाया पैसा?
23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले मैथिली ठाकुर का यह दौरा भाजपा के लिए उत्तर और दक्षिण बंगाल के हिंदी भाषी और युवा मतदाताओं को एकजुट करने की एक बड़ी कवायद मानी जा रही है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 में ‘झूठ’ का सहारा ले रही TMC? SIR को NRC बताकर डराने और ‘फिश बैन’ की अफवाह का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




