मोबाइल मेडिकल यूनिट का लोकार्पण
Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 20 Apr 2026 10:29 PM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया.
ओरमांझी. कुच्चू में सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया. मौके पर आदित्य साहू ने संस्था के सचिव शेखर प्रसाद व कोषाध्यक्ष चंपा देवी का आभार जताया. सचिव शेखर प्रसाद व कोषाध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि यह परियोजना आयल एवं नेचुरल गैस कोरपोरेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत प्रायोजित है. यह परियोजना चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड में संचालित होगी. इसका लाभ सुदूर गांव के मरीजों व आदिवासी समुदाय के लोगों को मिलेगा. कार्यक्रम में मेघनाथ साहू, अरविंद कुमार, प्रेम कुमार, कुलदीप साहू, प्रदीप साहू, नागेंद्र प्रसाद, अमित राज, दिनेश गुप्ता, दीपांचल साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










