ePaper

रांची : ट्विटर पर शिकायत, सीएम ने पेंशन देने का दिया निर्देश

Updated at : 08 Jan 2020 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ट्विटर पर शिकायत, सीएम ने पेंशन देने का दिया निर्देश

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्वीट कर ही अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं. इधर सीएम के ट्वीट करते ही अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं. किसी को वृद्धा पेंशन मिल रही, तो किसी को राशन मिल रहा. ऐसे कई मामले इन दिनों सामने आये हैं, जिस पर सीएम के आदेश के बाद जिला प्रशासन […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्वीट कर ही अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं. इधर सीएम के ट्वीट करते ही अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं. किसी को वृद्धा पेंशन मिल रही, तो किसी को राशन मिल रहा. ऐसे कई मामले इन दिनों सामने आये हैं, जिस पर सीएम के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है.
लातेहार जिला से धीरज कुमार ने हेमंत सोरेन जेएमएम ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर शिकायत की है कि लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड के कुचिला के टेवरहीमें प्रेमा देवी, कुंती कुंवर, कलवा देवी, राजबली राम की वृद्धा पेंशन पिछले चार महीने से बंद है. कृपया लातेहार प्रशासन इनकी मदद करें. मुख्यमंत्री ने तत्काललातेहार डीसी को ट्वीट कर लिखा कि इस समस्या का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करें. सीएम के ट्वीट पर जवाब देते हुए डीसी लातेहार ने लिखा है किमाननीय मुख्यमंत्री महोदय, इस मामले की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए धन्यवाद. महोदय को बताना चाहूंगा कि सभी लंबित वृद्धा पेंशन का भुगतानतीन दिन पहले ही किया जा चुका है.
10 दिनों से ट्रांसफारमर जला हुआ है
सरायकेला के गुरुचरण साव ने सीएम को ट्वीट कर कहा कि नक्सल प्रभावित चौका थाना क्षेत्र के चौका मार्केट, पातकुम रोड में 200 केवी का बिजलीट्रांसफारमर बीते 10 दिन पहले जल चुका है, जिसके कारण यहां के निवासियों एवं व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. विभाग,अपने से बनाने बोल रहा है. इस पर सीएम ने डीसी सरायकेला को इस मामले की त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया है.
इसी तरह हजारीबाग सदर प्रखंड की चुटियारो पंचायत के लोगों को राशन एक माह से नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने डीसी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया.
डीसी ने जांच दल गठित कर मुख्यमंत्री को इसकी सूचना दे दी है. इसके पूर्व भी सीएम के पद पर आसीन होने के बाद ट्वीटर पर ही कई समस्याओं कासमाधान किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola