पिठोरिया गोलीकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया संरेडर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी फिरोज अंसारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी अशरफ अंसारी ने पुलिस दबिश के बाद शुक्रवार को कोर्ट में संरेडर किया.
विज्ञापन
कांके.
पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी फिरोज अंसारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी अशरफ अंसारी ने पुलिस दबिश के बाद शुक्रवार को कोर्ट में संरेडर किया. पुलिस अशरफ को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि आरोपी को 72 घंटे के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. बतातें चले कि मदनपुर में मंगलवार शाम मदनपुर निवासी फिरोज अंसारी को गवाही के मामले से हट जाने की धमकी देने के बाद गोली मार दी थी. अफसर चार वर्ष पूर्व 2022 में अपने चचेरे नाबालिग भाई सकलैन (12) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उक्त मामले में उसे जेल भेजा गया था. जेल से बेल पर आने के बाद अफसर लगातार मुख्य गवाह उसके चाचा फिरोज को गवाही से हटने की धमकी दे रहा था. नहीं मानने पर उसे गोली मार दी थी. मामले का नामजद अभियुक्त नुनू अंसारी की गिरफ्तारी हो चुकी है. हालांकि थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन