ePaper

CAA के खिलाफ ‘भारत जोड़ो यात्रा 2020’ निकालेंगे यशवंत सिन्हा

Updated at : 04 Jan 2020 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
CAA के खिलाफ ‘भारत जोड़ो यात्रा 2020’ निकालेंगे यशवंत सिन्हा

रांची/मुंबई : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को घोषणा की कि उनका राजनीतिक कार्य समूह ‘राष्ट्र मंच’ संशोधित नागरिकता कानून (CAA) वापस लेने की मांग करते हुए मुंबई से दिल्ली तक ‘भारत जोड़ो यात्रा 2020’ निकालेगा. भाजपा के पूर्व नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 21 दिवसीय यात्रा नौ जनवरी […]

विज्ञापन

रांची/मुंबई : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को घोषणा की कि उनका राजनीतिक कार्य समूह ‘राष्ट्र मंच’ संशोधित नागरिकता कानून (CAA) वापस लेने की मांग करते हुए मुंबई से दिल्ली तक ‘भारत जोड़ो यात्रा 2020’ निकालेगा.

भाजपा के पूर्व नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 21 दिवसीय यात्रा नौ जनवरी को शुरू होगी और 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन दिल्ली में राजघाट पहुंचेगी. संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता एवं कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता भी मौजूद थे.

यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘मैं सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि भारत सरकार द्वारा की गयी ज्यादती और असंवैधानिक कदमों के खिलाफ विरोध करें.’

उन्होंने कहा कि यात्रा छह राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी और 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल, सामाजिक कार्यकर्ता, पेशेवर व्यक्ति, संगठन और बुद्धिजीवी आदि इस यात्रा में शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola