रांची : प्रशांत व के रवि को प्रोन्नति नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 9:27 AM
रांची : 2004 बैच के आइएएस अधिकारी प्रशांत कुमार और के रविकुमार को प्रोन्नति नहीं मिली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों अधिकारियों को सचिव के रूप में प्रोन्नति देने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है. मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग से पूछा है कि दोनों अधिकारियों को किन परिस्थितियों में सचिव का कार्यभार दिया […]
रांची : 2004 बैच के आइएएस अधिकारी प्रशांत कुमार और के रविकुमार को प्रोन्नति नहीं मिली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों अधिकारियों को सचिव के रूप में प्रोन्नति देने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है. मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग से पूछा है कि दोनों अधिकारियों को किन परिस्थितियों में सचिव का कार्यभार दिया गया है? कार्मिक विभाग द्वारा जवाब देने के बाद मुख्यमंत्री उनको प्रोन्नति देने पर दोबारा विचार करेंगे. प्रशांत कुमार व के रविकुमार को सचिव रैंक में प्रोन्नत किया जाना है.
एक जनवरी 2020 से उनकी प्रोन्नति लंबित हो गयी है. दोनों अधिकारी सचिव रैंक में नहीं होने ंगके बाद भी विभागों के सचिव के रूप में काम कर रहे हैं. प्रशांत कुमार वाणिज्य कर सचिव और के रविकुमार उद्योग सचिव के रूप में पदस्थापित हैं. नवंबर 2018 में दोनों अधिकारियों को अपने ही रैंक में सचिव का कार्यभार सौंपा गया था. तत्कालीन रघुवर सरकार ने राज्य में आइएएस अधिकारियों की कमी होने को कारण बताते हुए प्रशांत कुमार और के रविवार को अपने ही वेतनमान में विभागों के सचिव का कार्यभार सौंपा था. इन दोनों के अलावा 2003 बैच के आइएएस अधिकारी अबु बकर सिद्दीकी, प्रवीण टोप्पो और राजेश शर्मा को सरकार ने एक जनवरी 2018 को ही प्रोन्नति प्रदान कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










