अशरफ अंसारी होंगे चिराग की पार्टी के MLC कैंडिडेट, BJP-JDU ने उतारे हैं 4-4 उम्मीदवार
चिराग पासवान के साथ अशरफ अंसारी की तस्वीर
Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव होने वाला है. इस बीच चिराग पासवान की पार्टी की ओर से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है. चिराग की पार्टी से अशरफ अंसारी उम्मीदवार होंगे. इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी और जेडीयू ने चार-चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी.
Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है. इसे लेकर लोजपा (रामविलास) की ओर से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी गई. शुक्रवार को ही बीजेपी और जेडीयू की तरफ से भी कैंडिडेट का ऐलान किया गया था.
आपके शहर में
लेटर में क्या किया गया जिक्र?
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) की तरफ से जारी किए गए लेटर में यह बताया गया कि पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने बिहार में प्रस्तावित विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 को लेकर विचार-विमर्श किया. इसके बाद अशरफ अंसारी जो कि कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनके नाम पर अपनी औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.
BJP-JDU के ये हैं 4-4 उम्मीदवार
शुक्रवार को बीजेपी और जेडीयू ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख को लगातार तीसरी बार मौका दिया गया है. पूर्णिया के अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति को भी टिकट देकर भाजपा ने सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है.
जेडीयू पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, निशांत कुमार- पटना, भारती मेहता- मधुबनी, शिवरानी देवी प्रजापति- पश्चिमी चंपारण और ललन प्रसाद को शेखपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है. इन नामों की घोषणा के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून
विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून निर्धारित है. एनडीए ने अब तक 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है. ऐसे में एनडीए के सभी उम्मीदवार अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान गठबंधन के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी भी देखने को मिल सकती है. चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होगा.
Also Read: BJP MLC कैंडिडेट बनने पर क्या बोले पावर स्टार? सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट किया शेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए