रांची : डिवाइडर से टकरायी जीप, जवान घायल
Updated at : 31 Dec 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रविवार की देर रात कांके के जोड़ा पुल के समीप स्कॉट जीप(जेएच 01डीडी-4275) डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार कुछ जवान घायल हो गये़ सभी जवानों को नजदीक के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया़ बताया जाता है कि स्कॉट जीप पतरातू से रांची की ओर आ रही थी, उसी दौरान आगे […]
विज्ञापन
रांची : रविवार की देर रात कांके के जोड़ा पुल के समीप स्कॉट जीप(जेएच 01डीडी-4275) डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार कुछ जवान घायल हो गये़ सभी जवानों को नजदीक के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया़ बताया जाता है कि स्कॉट जीप पतरातू से रांची की ओर आ रही थी, उसी दौरान आगे एक कार आ गयी.
कार को बचाने के क्रम में स्कॉट जीप के चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार में टक्कर मारते हुए जीप डिवाइडर से टकरा गयी. इस घटना में कार सवार को भी हल्की चोट लगी़ जानकारी मिलने पर कांके पुलिस मौके पर पहुंची़ बाद में कार चालक और जीप पर सवार जवानों के बीच समझौता हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




