रांची : भागवत पढ़ने व सुनने वाले प्रभु के भक्त होते हैं: आचार्य प्रकर्षानंद
Updated at : 25 Dec 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आचार्य प्रकर्षानंद जी ने मंगलवार को शाहदेव हाउस, कांके रोड में चल रहे भागवत कथा में जड़भरत कथा, प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह अवतार पर प्रकाश डाला. इससे पूर्व उन्होंने अपने पूर्व के प्रवचन में कहा कि भागवत पढ़ने वाले, सुनने वाले भगवान के भक्त होते हैं. हमें स्वयं के अंदर इन लक्षणों के माध्यम […]
विज्ञापन
रांची : आचार्य प्रकर्षानंद जी ने मंगलवार को शाहदेव हाउस, कांके रोड में चल रहे भागवत कथा में जड़भरत कथा, प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह अवतार पर प्रकाश डाला. इससे पूर्व उन्होंने अपने पूर्व के प्रवचन में कहा कि भागवत पढ़ने वाले, सुनने वाले भगवान के भक्त होते हैं.
हमें स्वयं के अंदर इन लक्षणों के माध्यम से समझना है कि भागवत हम सबके जीवन में उतर रहा है या नहीं. इसका पहला लक्षण-चिंता रहित होना, दूसरा लक्षण-अहंकार छोड़ना, शरणागति, तीसरा लक्षण-सकारात्मक होना, चौथा लक्षण-जीवन सहज होना है. उन्होंने कहा कि हमें हमेशा भगवान से विनती करनी चाहिए, आग्रह नहीं. शुद्ध इच्छा के लिए शुद्ध ज्ञान होना चाहिए. वेद व्यास जी ने 18 पुराणों की रचना की है.
इसी की एक कड़ी भागवत महापुराण है. शाहदेव हाउस कांके रोड में चल रहे इस भागवत कथा में बुधवार को वामन अवतार, श्री रामचरित्र मानस, श्री कृष्ण जन्म व नंदोत्सव मनाया जायेगा. यह कथा दिन के 3.30 से 5.30 व शाम छह से साढ़े सात बजे तक चलेगी. इस कथा का श्रवण करने के लिए हर दिन काफी संख्या में भक्त यहां आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




