रांची : एक और संदिग्ध पकड़ा गया, बाइक भी हुई बरामद
Updated at : 16 Dec 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र से चोरी की गयी बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा है. साथ ही चोरी की एक बाइक भी बरामद की गयी है. बाइक की चोरी कहां से हुई है पुलिस इसका पता कर रही है. जगन्नाथपुर पुलिस चोरी की […]
विज्ञापन
रांची : सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र से चोरी की गयी बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा है. साथ ही चोरी की एक बाइक भी बरामद की गयी है. बाइक की चोरी कहां से हुई है पुलिस इसका पता कर रही है. जगन्नाथपुर पुलिस चोरी की बाइक बरामद मामले में आरोपियों के खिलाफ अलग से केस दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है. जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक की चोरी को लेकर जलडेगा थाना में 14 नवंबर को केस दर्ज हुआ था. जलडेगा थाना क्षेत्र निवासी परिचित बड़ाइक, धनंजय सिंह और कन्हैया सिंह ने बाइक बेचने के लिए सोशल मीडिया और वाट्सएप पर फोटो अपलोड कर कई लोगों से संपर्क किया था.
जब इस बात की जानकारी बाइक के मालिक अरबाज को मिली, तब उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए खरीदार बनकर आरोपियों से संपर्क किया. आरोपियों ने बाइक लेने के लिए शनिवार को अरबाज को हटिया स्टेशन रोड बुलाया था, जहां उसने आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया था. पुलिस आरोपियों से बाइक चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




