ePaper

रांची में आया तुर्की का प्याज कीमत 99 रुपये प्रति किलो

Updated at : 16 Dec 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में आया तुर्की का प्याज  कीमत 99 रुपये प्रति किलो

रांची : राजधानी के बाजार में तुर्की का प्याज आ गया है. वर्तमान में यह रिलायंस फ्रेश में उपलब्ध है. इसकी कीमत 99 रुपये प्रति किलो है. रिलायंस फ्रेश के स्टोर में यह दो किलो के पैक में उपलब्ध है. इसमें एक प्याज का वजन 100 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक है. तुर्की का […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी के बाजार में तुर्की का प्याज आ गया है. वर्तमान में यह रिलायंस फ्रेश में उपलब्ध है. इसकी कीमत 99 रुपये प्रति किलो है. रिलायंस फ्रेश के स्टोर में यह दो किलो के पैक में उपलब्ध है. इसमें एक प्याज का वजन 100 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक है. तुर्की का प्याज महाराष्ट्र के नासिक और राजस्थान के अलवर की तुलना में बड़ी और दिखने में आकर्षक है. इसे खाने में स्वादिष्ट भी बताया जा रहा है.
खुदरा बाजार में लाल प्याज 120 रुपये
खुदरा बाजार में लाल प्याज 120 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. जबकि थोक बाजार में रविवार को कीमत 95 रुपये प्रति किलो थी. थोक विक्रेताओं का कहना है कि महाराष्ट्र और राजस्थान में बारिश होने के कारण प्याज की कीमतें और बढ़ने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola