रांची : पिपरवार में दो बच्चियों की अपहरण के बाद हत्या, विरोध प्रदर्शन
Updated at : 13 Dec 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

मृतका के घायल भाई ने किया खुलासा रांची/पिपरवार : चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र की टीएमएच कॉलोनी में रहनेवाले तीन बच्चे बुधवार सुबह जंगल में लकड़ी चुनने गये थे. इनमें दो बच्चियां थीं और एक उनका भाई था. गुरुवार सुबह मुहल्लेवालों की नजर जंगल में घायल बच्चे पर पड़ी. आनन-फानन में उसे अस्पताल में […]
विज्ञापन
मृतका के घायल भाई ने किया खुलासा
रांची/पिपरवार : चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र की टीएमएच कॉलोनी में रहनेवाले तीन बच्चे बुधवार सुबह जंगल में लकड़ी चुनने गये थे. इनमें दो बच्चियां थीं और एक उनका भाई था. गुरुवार सुबह मुहल्लेवालों की नजर जंगल में घायल बच्चे पर पड़ी. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. होश में आने पर उसने तीन लोगों के नाम बताये.
पुलिस ने उन तीनों की हिरासत में ले लिया. आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया. वहीं, दूसरी 10 वर्षीय बच्ची को गंभीर अवस्था में घायल पाया गया. उसे इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया. रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
बच्चियों की मौत से आक्रोशित लोग पिपरवार थाना पहुंच गये और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे. मामला बिगड़ता देख आइटीबीपी के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया. गुस्साये लोगों ने पुलिस बस का शीशा तोड़ दिया. वहीं बाजार बंद करा दिया. साथ ही कोयले की ढुलाई रोक दी. देर रात कर पुलिस-पब्लिक आमने सामने थी. लोगों को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बच्चियों की हत्या की गयी है. इस मामले में पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से बच्चियों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है.
घायल बालक ने कहा : मृत समझ अपराधियों ने नाले के किनारे फेंक दिया
घायल बालक ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने पहले उसके सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया. इसके बाद मृत समझ गले में रस्सी बांध कर घसीटते हुए नाले किनारे ले जाकर फेंक दिया.
इधर, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चियों के साथ वे जंगल में खेलने गये थे. वहीं पर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों बच्चियों और उसके भाई की पिटाई कर दी. आरोपियों ने इस बात से इंकार किया उन्होंने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी उन बच्चियों के मुहल्ले के आसपास के रहनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




