रांची : पिन पूछ कर अपराधियों ने उड़ा लिये 25 हजार
Updated at : 12 Dec 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पिठोरिया निवासी मो इरफान के अकाउंट से साइबर अपराधियों ने 25 हजार रुपये उड़ा लिये़ इस संंबंध में गोंदा थाना में शिकायत की गयी है़ मो इरफान ने बताया कि बुधवार की सुबह फोन आया़ फाेन करनेवाले ने पूछा कि तुम्हारा एटीएम कार्ड एक्सपायर कर जायेगा़ चालू रखने के लिए अपने एटीएम कार्ड […]
विज्ञापन
रांची : पिठोरिया निवासी मो इरफान के अकाउंट से साइबर अपराधियों ने 25 हजार रुपये उड़ा लिये़ इस संंबंध में गोंदा थाना में शिकायत की गयी है़ मो इरफान ने बताया कि बुधवार की सुबह फोन आया़
फाेन करनेवाले ने पूछा कि तुम्हारा एटीएम कार्ड एक्सपायर कर जायेगा़ चालू रखने के लिए अपने एटीएम कार्ड का नंबर बता दो़ इसके बाद इरफान ने जैसे ही एटीएम कार्ड का नंबर बताया, फोन करनेवाले ने कहा कि अब फोन पर एक ओटीपी आयेगा, उसे भी हमें बता देना़ उसके बाद फिर दूसरा ओटीपी आयेगा़ उससे तुम्हारा कार्ड हमेशा काम करता रहेगा़ ओटीपी बताते ही इरफान के अकाउंट से 25 हजार रुपये कट गया़ एसबीआइ गांधीनगर में अकाउंट होने के कारण उसने गोंदा थाने में लिखित शिकायत की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




