ePaper

तीसरे चरण में 309 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, ईचागढ़ से सबसे ज्यादा 31, रांची और कांके से सबसे कम 12-12 प्रत्याशी

Updated at : 09 Dec 2019 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरे चरण में 309 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, ईचागढ़ से सबसे ज्यादा 31, रांची और कांके से सबसे कम 12-12 प्रत्याशी

277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी आजमा रहीं हैं चुनावी किस्मत बड़कागांव, रामगढ़, खिजरी, रांची और हटिया सीट से सबसे ज्यादा 4-4 महिला उम्मीदवार रांची : झारखंड में 12 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए होनेवाले चुनाव में कुल 309 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 277 […]

विज्ञापन

277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी आजमा रहीं हैं चुनावी किस्मत

बड़कागांव, रामगढ़, खिजरी, रांची और हटिया सीट से सबसे ज्यादा 4-4 महिला उम्मीदवार

रांची : झारखंड में 12 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए होनेवाले चुनाव में कुल 309 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 277 पुरुष और 32 महिला हैं. अगर विधानसभा सीटों के लिहाज से देखें, तो सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट पर हैं. बड़ाकागांव, रामगढ़, खिजरी, रांची और हटिया सीट पर सबसे ज्यादा 4-4 महिला उम्मीदवार हैं.

कोडरमा में 17, बरकट्ठा में 20, बरही में 14 , बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 25, मांडू में 22, हजारीबाग में 15, सिमरिया में 18, धनवार में 14, गोमिया में 15, बेरमो मे 20, सिल्ली में 15, खिजरी में 14 और हटिया में 22 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं.

महिला उम्मीदवारों की संख्या की बात करें, तो कोडरमा, बेरमो और मांडू में 2-2, बड़कागांव, रामगढ़, खिजरी, हटिया और रांची में 4-4, हजारीबाग, बरही, ईचागढ़, सिल्ली, गोमिया और कांके में 1-1, महिला प्रत्याशी चुनावी किस्मत आजमा रही हैं. बरकट्ठा, सिमरिया और धनवार से एक भी महिला प्रत्याशी नहीं हैं.

किस राजनीतिक दल से कितने पुरुष तथा महिला उम्मीदवार

तीसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के 15 पुरुष व 1 महिला, बीएसपी के 14 पुरुष व 1 महिला, सीपीआइ के 9 पुरुष, सीपीआइ एम के 1 पुरुष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 7 पुरुष व 2 महिला, एनसीपी के 1 पुरुष, आजसू पार्टी के 12 पुरुष व 2 महिला, जेवीएम के 16 पुरुष व 1 महिला, झामुमो के 3 पुरुष व 3 महिला, राजद के दो पुरुष प्रत्याशी, तृणमूल कांग्रेस के 2 पुरुष व 1 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

इसी तरह, मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के 93 प्रत्याशी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके अलावा रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों ( रजिस्टर्ड राष्ट्रीय व स्टेट पॉलिटिकल पार्टी के अलावा) के 104 पुरुष और 13 महिलाएं अपनी किस्मत आजमा रही हैं. निर्दलीय प्रत्याशियों में 93 पुरुष और 6 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं.

किस विधानसभा सीट से कितने प्रत्याशी

विधानसभा सीट प्रत्याशी कुल प्रत्याशी

पुरुष महिला

कोडरमा 15 02 17

बरकट्ठा 20 00 20

बरही 13 01 14

बड़कागांव 19 04 23

रामगढ़ 21 04 25

मांडू 20 02 22

हजारीबाग 14 01 15

सिमरिया (एससी) 18 00 18

धनवार 14 00 14

गोमिया 14 01 15

बेरमो 18 02 20

ईचागढ़ 30 01 31

सिल्ली 14 01 15

खिजरी (एसटी) 10 04 14

रांची 08 04 12

हटिया 18 04 22

कांके (एससी) 11 01 12

कुल 277 32 309

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola