ePaper

प्याज की आवक बढ़ी, थोक मंडी में 85 रुपये किलो मिल रहा

Updated at : 08 Dec 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्याज की आवक बढ़ी, थोक मंडी में 85 रुपये किलो मिल रहा

रांची : राजधानी की थोक मंडी में प्याज की आवक शनिवार को बढ़ गयी. मौसम साफ होने तथा दो चरण का चुनाव खत्म होने के कारण वाहनों की धर-पकड़ भी कम हो गयी है. इस कारण कई जिलों की थोक मंडी में मालवाहक वाहन आने लगे हैं. राजधानी के पंडरा स्थित थोक मंडी में शनिवार […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी की थोक मंडी में प्याज की आवक शनिवार को बढ़ गयी. मौसम साफ होने तथा दो चरण का चुनाव खत्म होने के कारण वाहनों की धर-पकड़ भी कम हो गयी है. इस कारण कई जिलों की थोक मंडी में मालवाहक वाहन आने लगे हैं.

राजधानी के पंडरा स्थित थोक मंडी में शनिवार को आठ ट्रक प्याज आया. आम तौर पर पिछले कई दिनों से तीन से चार ट्रक प्याज आ रहा था. प्याज मंडी के थोक व्यापारियों ने बताया कि करीब 85 रुपये प्रति किलो के हिसाब से थोक मंडी में प्याज आया है.
इससे पूर्व 95 से लेकर 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से थोक मंडी में प्याज आ रहा था. आनेवाले दिनों में इसका असर खुदरा बाजार में भी देखने को मिलेगा. व्यापारियों को उम्मीद है कि आनेवाले कुछ दिनों में प्याज की कीमत और गिरेगी. नया प्याज भी आने लगा है. इसका असर भी बाजार पर दिखेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola