झारखंड में भाजपा ही भ्रष्टाचार की जननी, कांग्रेस ने दी नैतिकता की दुहाई
Updated at : 02 Dec 2019 12:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान को हास्यास्पद बताया है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चोरी से सरकार बनायी है. श्री शाहदेव ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा ने महाराष्ट्र में सारी नैतिकता को तार-तार कर दिया है. इसके […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान को हास्यास्पद बताया है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चोरी से सरकार बनायी है. श्री शाहदेव ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा ने महाराष्ट्र में सारी नैतिकता को तार-तार कर दिया है.
इसके पहले भी गोवा, मणिपुर, बिहार, कर्नाटक में भी ऐसा ही किया गया. झारखंड में तो डकैती करके पांच साल सरकार चलाया और मंत्रिमंडल का एक बर्थ सरकार गिरने के डर से खाली रखा गया. झारखंड में भाजपा ही भ्रष्टाचार की जननी है. श्री दुबे रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कंबल घोटाला, दवा घोटाला, 2200 करोड़ का बांध, नियुक्ति घोटाला सरकार की उपलब्धि रही है. कांग्रेस पार्टी ने भाजपा से सवाल किया है कि झारखंड में 18 किसानों ने आत्महत्या की, इसकी जवाबदेही कौन लेगा? एक तरफ सरकार कहती है कि किसानों की आय दोगुनी की जायेगी. वहीं दूसरी तरफ पिछले पांच साल में 18 ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की. 22 से अधिक लोगों की भूख से मौत हुई. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट किया है कि अगर सरकार बनती है तो किसानों के ऋण को माफ किया जायेगा.
कांग्रेस पार्टी आदिवासी-मूलवासियों के हितों की रक्षा को लेकर आवाज उठाती रही है. जल, जंगल व जमीन की रक्षा को लेकर पार्टी प्रतिबद्ध है. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ व आभा सिन्हा मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




