रांची : जिस मृत महिला को बेटी समझा था, वह जिंदा निकली

Updated at : 28 Nov 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जिस मृत महिला को बेटी समझा था, वह जिंदा निकली

रांची : मोरहाबादी के कुसुम बिहार से लापता महिला को बरियातू पुलिस ने मुरी स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन से बरामद कर लिया़ इसके बाद उसे रांची लाया गया. उसका बयान दर्ज किया गया है़ वह 18 अक्तूबर से लापता थी़ उसके पिता जयप्रकाश सिंह ने 21 अक्तूबर को महिला के पति सहित ससुरालवालों पर दहेज […]

विज्ञापन
रांची : मोरहाबादी के कुसुम बिहार से लापता महिला को बरियातू पुलिस ने मुरी स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन से बरामद कर लिया़ इसके बाद उसे रांची लाया गया. उसका बयान दर्ज किया गया है़ वह 18 अक्तूबर से लापता थी़ उसके पिता जयप्रकाश सिंह ने 21 अक्तूबर को महिला के पति सहित ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी थी और कहा था कि प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी कहीं चली गयी है़
इस बीच एक सप्ताह बाद नगड़ी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था. तब जयप्रकाश ने बेटी का शव मान लिया था अौर पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्हें बेटी का शव नहीं दिया जा रहा है़ लेकिन बुधवार को पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लिया, तब पता चला कि वह जिंदा है.
इधर, बरियातू थाना प्रभारी संजीव कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने महिला का बयान लिया वह दो बच्चों की मां है़ उसने बताया कि वह 18 अक्तूबर को ब्यूटी पार्लर जाने के नाम पर घर से निकली थी़
दिव्यान चौक पर बाढ़ निवासी उसका मित्र नीतीश कुमार कार लेकर उसका इंतजार कर रहा था़ दोनों कार से पटना फिर जम्मू चले गये़ जम्मू में नीतीश अपने दोस्त के घर महिला को ले गया. वहां पति-पत्नी के रूप में रहे़ चार पांच दिन बाद महिला ने घर जाने की इच्छा जतायी़
उसके बाद नीतीश उसे पटना ले आया और वहां से उसे जनशताब्दी ट्रेन में बैठा दिया़ इस बीच बरियातू पुलिस को महिला के बर्थ व कोच की जानकारी मिली और मुरी में उसे हिरासत में ले लिया गया. उसका कहना है कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है. फिलहाल पुलिस ने जामताड़ा निवासी उसके पिता को सूचना दे दी है़ उनके आने पर पुलिस महिला को उनके हवाले कर देगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola