रांची : दो नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू
Updated at : 28 Nov 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चार जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली महाराज प्रमाणिक व बोयदा पाहन और उनके दस्ता के खिलाफ अभियान शुरू किया है. रांची जिले का तमाड़ और उससे सटे खूंटी, चाईबासा और सरायकेला के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान शुरू किया गया है. जिला पुलिस व केंद्रीय […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चार जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली महाराज प्रमाणिक व बोयदा पाहन और उनके दस्ता के खिलाफ अभियान शुरू किया है. रांची जिले का तमाड़ और उससे सटे खूंटी, चाईबासा और सरायकेला के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान शुरू किया गया है. जिला पुलिस व केंद्रीय अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं. इसकी पुष्टि पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों हार्डकोर नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी.
सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है कि नक्सली किसी मंसूबे में सफल न हो सकें. अभियान में लगे सुरक्षा बलों को आइइडी से बचाव के तकनीक की जानकारी दी गयी है. अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाये गये आइइडी के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है. जवानों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे अभियान के दौरान लूज मूवमेंट नहीं करें. दोनों नक्सलियों के मूवमेंट के बारे में खुफिया एजेंसी भी लगातार जानकारी जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




