राज्य गठन के बाद पैदा हुए 13 विधानसभा क्षेत्र के 105822 यूथ वोटर पहली बार कर सकेंगे मतदान

Updated at : 25 Nov 2019 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य गठन के बाद पैदा हुए 13 विधानसभा क्षेत्र के 105822 यूथ वोटर पहली बार कर सकेंगे मतदान

रांची : राज्य गठन के बाद पैदा हुए 105822 युवा वोटर पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे. पहले चरण में कुल 13 विधानसभा सीट के लिए चुनाव होना है. इन 13 विधानसभा सीट के लिए नये बने यूथ वोटर की सूची जारी कर दी गयी है. इस तरह इन विधानसभा सीटों में 105822 […]

विज्ञापन

रांची : राज्य गठन के बाद पैदा हुए 105822 युवा वोटर पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे. पहले चरण में कुल 13 विधानसभा सीट के लिए चुनाव होना है. इन 13 विधानसभा सीट के लिए नये बने यूथ वोटर की सूची जारी कर दी गयी है.

इस तरह इन विधानसभा सीटों में 105822 नये यूथ वोटर बने हैं, जिन्हें मताधिकार के प्रयोग का मौका मिल रहा है. इनमें से 57687 युवा (पुुरुष) व 48135 महिला वोटर हैं. सर्वाधिक यूथ वोटर गढ़वा विधानसभा में 17014 बने हैं. यहां के यूथ वोटर चुनाव परिणाम पर असर डालने के लिए प्रभावी साबित हो सकेंगे. वहीं सबसे कम बिशुनपुर में 4090 वोटर यूथ बने हैं. ये वैसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18-19 साल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola