ePaper

"झारखंड का हित मेरे लिए सबसे पहले" : रघुवर दास

Updated at : 23 Nov 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
"झारखंड का हित मेरे लिए सबसे पहले" : रघुवर दास

प्रभात खबर से विशेष बातचीत में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी अपने मन की बात, कहा झारखंड विधानसभा चुनाव में शामिल प्रमुख दलों का झारखंड को लेकर क्या एजेंडा है? झारखंड कैसे विकसित राज्य बनेगा? यहां के जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर उनकी क्या राय है? झारखंड को लेकर उनका मिशन और विजन क्या है? यह […]

विज्ञापन

प्रभात खबर से विशेष बातचीत में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी अपने मन की बात, कहा

झारखंड विधानसभा चुनाव में शामिल प्रमुख दलों का झारखंड को लेकर क्या एजेंडा है? झारखंड कैसे विकसित राज्य बनेगा? यहां के जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर उनकी क्या राय है? झारखंड को लेकर उनका मिशन और विजन क्या है? यह सब जानने के लिए ‘प्रभात खबर’ दलों के प्रमुख चेहरों से साक्षात्कार की एक शृंखला शुरू कर रहा है. इस कड़ी में सबसे पहले भाजपा के प्रमुख चेहरा बने मुख्यमंत्री रघुवर दास से बातचीत की है वरीय स्थानीय संपादक संजय मिश्र ने. साथ में प्रमुख संवाददाता सुनील कुमार झा.
प्रभात खबर से बातचीत में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा : राज्य की जनता को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए. जिस प्रकार मिलावटी सामान शरीर के लिए हानिकारक है, उसी प्रकार मिलावटी सरकार भी राज्य के लिए हानिकारक होती है. राज्य की जनता एक बार फिर से मजबूत सरकार बनाने का मन बना चुकी है. हम जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते.
अब राज्य में विकासवाद चलेगा. मिलीजुली सरकार नहीं मजबूत सरकार चलेगी. मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे राज्य की जनता का सेवा करने का मौका मिला. राज्य की सवा तीन करोड़ जनता मेरे लिए राम और मैं उनका हनुमान हूं.
मैंने जीवन में बिजली दुकान चलायी, पटाखे बेचे, कोयला का टाल चलाया. प्रारंभ से ही सामाजिक काम करने का जुनून था. आज मैं जो भी हूं, जिस भी मुकाम पर हूं, वह अपने माता-पिता और जमशेदपुर व राज्य की जनता के आशीर्वाद से हूं. मैंने जीवन में गरीबी देखी है, इसलिए गरीब का दर्द समझता हूं. पांच साल के दौरान हर क्षेत्र में विकास हुआ है. पांच वर्ष में ऐसे काम हुए, जो आजादी के 67 वर्ष तक नहीं हुए थे.
देश की आजादी के 67 साल बाद भी स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क नहीं थे. 30 लाख घरों में बिजली नहीं थी. आज राज्य के सभी विद्यालयों में बेंच-डेस्क व घरों में बिजली पहुंचाने का काम हुआ है. किसी राज्य को पूर्ण विकसित बनाने के लिए पांच साल का समय कम होता है. राज्य को पूर्ण विकसित बनाने व अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए जनता से अपील है कि वे भाजपा को वोट दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola