रांची : गगनयान योजना के लिए मेकन को मिला कार्यादेश
Updated at : 08 Nov 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : देश की महत्वाकांक्षी गगनयान योजना के तहत भारत 2022 तक चंद्रमा पर एक मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर चल्लाकेरा, चित्रादुर्गा, कर्नाटक को चिह्नित किया गया है. इस योजना में मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड मेकन भी अपनी भूमिका निभायेगा. इसरो ने इस योजना के […]
विज्ञापन
रांची : देश की महत्वाकांक्षी गगनयान योजना के तहत भारत 2022 तक चंद्रमा पर एक मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर चल्लाकेरा, चित्रादुर्गा, कर्नाटक को चिह्नित किया गया है.
इस योजना में मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड मेकन भी अपनी भूमिका निभायेगा. इसरो ने इस योजना के लिए मेकन को 44 लाख रुपये का कार्यादेश दिया है. मेकन के अधिकारी ने बताया कि ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर चल्लाकेरा में जो प्रोजेक्ट बनेगा, उससे पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा और इसे कैसे दूर किया जायेगा इसकी रिपोर्ट मेकन को बनाना है.
मेकन को इनवायरनमेंटल इंपेक्ट एसीसमेंट प्लान बनाना है, जो प्रदूषण विभाग की गाइडलाइन को पूरा करते हुए बनेगा. इस रिपोर्ट को मेकन स्टेट और मिनिस्ट्री ऑफ इनवायरनमेंटल एंड फॉरेस्ट को देगा. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




