रांची : स्थापना दिवस की तैयारी शुरू, मांगे गये उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों के नाम
Updated at : 08 Nov 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य स्थापना दिवस को लेकर सभी जिलों से उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों का नाम मांगा गया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव मनोज जायसवाल ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. कक्षा एक से पांच, छह से आठ और नौ से 12 कोटि के एक-एक […]
विज्ञापन
रांची : राज्य स्थापना दिवस को लेकर सभी जिलों से उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों का नाम मांगा गया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव मनोज जायसवाल ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. कक्षा एक से पांच, छह से आठ और नौ से 12 कोटि के एक-एक शिक्षक और विद्यालय का चयन कर भेजने को कहा गया है.
यह है चयन का मापदंड
शिक्षकों की बायोमैट्रिक्स उपस्थिति, शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक योग्यता, विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति (छह माह), विद्यालय के पोषक क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन, बच्चों का राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन, बच्चों की कक्षावार उपलब्धि आदि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




