रांची विवि का पीजी ब्वॉयज हॉस्टल कंडम घोषित खाली करने का आदेश, विद्यार्थियों में हड़कंप
Updated at : 06 Nov 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

तत्काल खाली करें, वरना कुछ भी होने पर विवि नहीं होगा जिम्मेवार रांची : रांची विवि प्रशासन ने मोरहाबादी स्थित पीजी ब्वॉयज हॉस्टल नंबर दो को कंडम घोषित करते हुए उसमें रह रहे विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से खाली करने का आदेश जारी किया है. विवि द्वारा यह आदेश मंगलवार की दोपहर बाद जारी किया […]
विज्ञापन
तत्काल खाली करें, वरना कुछ भी होने पर विवि नहीं होगा जिम्मेवार
रांची : रांची विवि प्रशासन ने मोरहाबादी स्थित पीजी ब्वॉयज हॉस्टल नंबर दो को कंडम घोषित करते हुए उसमें रह रहे विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से खाली करने का आदेश जारी किया है. विवि द्वारा यह आदेश मंगलवार की दोपहर बाद जारी किया गया. आदेश की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों के बीच हड़कंप मच गया है.
कुलपति के अादेश पर कुलसचिव ने आदेश जारी करते हुुए कहा है कि हॉस्टल की स्थित बिल्कुल जर्जर हो गयी है. इसमें कभी भी दुर्घटना हो सकती है. कुलसचिव ने हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों से कहा है कि वे तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली कर दें. विवि इसकी मरम्मत करायेगा. विवि के आदेश जारी होने के बाद भी अगर कोई विद्यार्थी हॉस्टल खाली नहीं करते हैं अौर कोई दुर्घटना होती है, तो इसके लिए विवि प्रशासन जिम्मेवार नहीं होगा. पीजी हॉस्टल में वर्तमान में लगभग 64 रूम हैं. इनमें 24 रूम सिंगल हैं, जबकि अन्य रूम में दो से तीन बेड लगे हैं.स्थिति यह है कि एक-एक बेड पर दो-दो विद्यार्थी रह रहे हैं. वैध व अवैध रूप से लगभग 300 विद्यार्थी इसमें रह रहे हैं.
इस हॉस्टल में मुख्य रूप से पीजी, पीएचडी, जेआरएफ कर रहे विद्यार्थी रहते हैं. वर्षों से इस हॉस्टल में रंगाई-पुताई भी नहीं हुई है. दीवार के प्लास्टर झड़ रहे हैं. बरसात में तालाब जैसी स्थिति बन जाती है. वहीं छत से पानी भी टपकता है. जैसे-तैसे तार खींच कर यहां बिजली जलायी जा रही है. वहीं विद्यार्थी अपने खर्च से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं. विद्यार्थियों ने राशि इकट्ठा कर पानी का मोटर लगाया है. विद्यार्थियों का कहना है कि वर्षों से मरम्मत नहीं होने से हॉस्टल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




