ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के मुख्यमंत्री संभालेंगे झारखंड में चुनाव प्रचार का मोर्चा

Updated at : 02 Nov 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के मुख्यमंत्री संभालेंगे झारखंड में चुनाव प्रचार का मोर्चा

रांची : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस धारदार प्रचार अभियान की रणनीति बना रही है़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे राज्यों के नेताओं की बड़ी टीम उतारेगी़ कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के मंत्रियों को प्रमंडलवार चुनाव में लगाया जायेगा़ प्रदेश कांग्रेस ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर रही है़ प्रभारी आरपीएन सिंह […]

विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस धारदार प्रचार अभियान की रणनीति बना रही है़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे राज्यों के नेताओं की बड़ी टीम उतारेगी़ कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के मंत्रियों को प्रमंडलवार चुनाव में लगाया जायेगा़ प्रदेश कांग्रेस ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर रही है़ प्रभारी आरपीएन सिंह ने प्रदेश के नेताओं को चुनावी प्रबंधन और कैंपेन के लिए नेताओं की सूची तैयार करने को कहा है़
बाहर से आने वाले मंत्री प्रमंडल में चुनावी प्रबंधन देखेंगे़ इसके साथी चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह चुनाव प्रचार में पहुंचेंगे़ इन मुख्यमंत्रियों का राज्य के अलग-अलग हिस्से में जनसभा होगी़ केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर तय होगा़ इसके साथ ही पार्टी युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को भी चुनावी मैदान में उतारेगी़
केंद्रीय मीडिया टीम भी संभालेगी मोर्चा
रांची : केंद्रीय मीडिया टीम से जुड़े नेता झारखंड में मोर्चा संभालेंगे़ केंद्रीय मीडिया टीम से जुड़े रणदीप सुरजेवाला, पवन खेरा, बल्लभ पंत और राजीव त्यागी पहुंच सकते है़ं प्रदेश मीडिया टीम के साथ समन्वय कर राज्य में कैंपेन चलायेंगे़ मीडिया में भाजपा के खिलाफ कैंपेन में ये नेता उतारे जायेंगे़ इसके साथ ही सोशल मीडिया के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर रोहण गुप्ता भी पहुंच सकते है़ं
पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे, भाजपा के हर झूठ का जवाब देंगे : आरपीएन सिंह
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने चुनावी तैयारी के बाबत कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ झारखंड में चुनाव लड़ेगी़ केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को झारखंड के चुनाव में जिम्मा दिया जायेगा़ दूसरे प्रदेश के नेताओं की पूरी टीम इस चुनाव में लगेगी़ श्री सिंह ने कहा कि दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों को चुनाव कैंपेन में लगाया जायेगा पार्टी भाजपा के हर झूठ का मुकाबला करने के लिए तैयार है़ विधानसभा चुनाव को चुनौती के रूप में ले रहे है़ं महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम ने हवा का रुख बता दिया है़ कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित है़ झारखंड में पांच वर्षों तक भाजपा ने शासनतंत्र का दुरुपयोग कर भ्रम की राजनीति की है़ जनता सच्चाई जान चुकी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola