ePaper

अब 80 साल की उम्र में 10वां चुनाव लड़ रहे हैं अर्जुन चचा

Updated at : 27 Oct 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
अब 80 साल की उम्र में 10वां चुनाव लड़ रहे हैं अर्जुन चचा

मगनपुर : रामगढ़ के पूर्व विधायक सह गोला प्रखंड क्षेत्र के डिमरा गांव निवासी 80 साल के अर्जुन राम महतो 10वीं बार चुनावी दंगल में किस्मत आजमाने को तैयार हैं. वह पूरे क्षेत्र में अर्जुन चचा के नाम से जाने जाते हैं. अर्जुन चचा 1977, 1980, 1985, 1990, 1995, 2000, 2001, 2005 व 2009 का […]

विज्ञापन

मगनपुर : रामगढ़ के पूर्व विधायक सह गोला प्रखंड क्षेत्र के डिमरा गांव निवासी 80 साल के अर्जुन राम महतो 10वीं बार चुनावी दंगल में किस्मत आजमाने को तैयार हैं. वह पूरे क्षेत्र में अर्जुन चचा के नाम से जाने जाते हैं.

अर्जुन चचा 1977, 1980, 1985, 1990, 1995, 2000, 2001, 2005 व 2009 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. 1980 में झामुमो के टिकट पर चुनाव जीत कर वह पहली बार रामगढ़ के विधायक बने थे. फिर, दूसरी बार 1990 में झामुमो के ही टिकट पर विधायक चुने गये. 1978, 1984 और 1989 में वह झामुमो के टिकट पर हजारीबाग से लोकसभा के लिए चुनावी दंगल में उतरे थे.

पर सफलता हाथ नहीं लगी. 1995 से वह लगातार पांच चुनाव लड़े. परंतु, कभी सफलता हाथ नहीं लगी. पर, वह निराश नहीं हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में लगे हुए हैं. अर्जुन चचा कहते हैं कि राजनीति में कई उतार – चढ़ाव देखे हैं. जनता के लिए काम करना है. सेवा करनी है. हारने से नहीं डरता. आखिर जीत कोशिश करनेवालों की ही होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola