हार्ट और फेफड़ा की नली जुड़ी नहीं थी, सर्जरी कर ठीक किया
Updated at : 27 Oct 2019 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स के कार्डियोथेरोसिक एंड वास्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के डॉ अंशुल कुमार ने शनिवार को 21 साल के युवा की सर्जरी की़ युवक पेटेंट डक्ट्स आर्टियोपोसिस (पीडीए) की समस्या से पीड़ित था. उसके हार्ट व फेफड़ा की नली जुड़ी नहीं थी. मरीज को चलने में परेशानी होती थी. सांस फूलता था. डॉ अंशुल […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के कार्डियोथेरोसिक एंड वास्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के डॉ अंशुल कुमार ने शनिवार को 21 साल के युवा की सर्जरी की़ युवक पेटेंट डक्ट्स आर्टियोपोसिस (पीडीए) की समस्या से पीड़ित था. उसके हार्ट व फेफड़ा की नली जुड़ी नहीं थी. मरीज को चलने में परेशानी होती थी. सांस फूलता था. डॉ अंशुल कुमार की टीम ने यह सर्जरी की. मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है. उसे शीघ्र अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी.
कार्डियेक सर्जन डॉ अंशुल कुमार ने बताया कि युवक को काफी दिन से यह समस्या थी. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत कुमार को इको जांच में इस समस्या की जानकारी हुई.
इसके बाद सर्जरी का फैसला लिया गया. युवक रांची से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है. डॉ कुमार ने बताया कि ऐसे मरीज के हार्ट पर दबाव पड़ने लगता है और हृदय खराब होने लगता है. सर्जरी करनेवाली टीम में डॉ अंशुल कुमार, डॉ मिन्नी व एनेस्थिसिया से डॉ हर्ष, डॉ फुजैल, डाॅ नितिश व डॉ मुकेश आदि का सहयोग रहा.
सांसद ने किया योजनाओं का शिलान्यास
रांची. सांसद संजय सेठ ने शनिवार को सांसद मद से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें सहजानंद चौक के पास डॉ जितेंद्र सिंह के घर से संत कुलदीप स्कूल के मुख्य द्वार तक पीसीसी पथ, नया टोली पंडरा में ललन सिंह के घर से राजेश गुप्ता के घर तक नाली निर्माण, हटिया में पटेल कॉलोनी में कृष्णा प्रजापति के घर से नदी तक नाली निर्माण शामिल है. श्री सेठ ने कहा कि रांची के विकास कोई कसर नहीं छोड़ा जायेगा.
सभी क्षेत्रों का प्राथमिकता के आधार पर विकास किया जायेगा. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते आप के विश्वास पर खरा उतरने का मेरा प्रयास होगा. क्षेत्र की जनता के लिए मैं 24 घंटे उपलब्ध हूं. आपके क्षेत्र की जो भी समस्या है, उसे कभी भी हम तक पहुंचा सकते हैं. मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, वार्ड पार्षद अरुण झा, सुबेश पांडेय, अशोक यादव, पंकज वर्मा, संतोष मिश्रा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




