Ranchi : बुंडू से आधी रात को 6 माह के बच्चे को उठा ले गये हथियारबंद अज्ञात बदमाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 12:50 PM

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में एक छह महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है. बच्चे को उठाकर ले जाने वाले अज्ञात अपराधियों ने परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया था. मामला बुंडू थाना के सुमानडीह पंचायत के सिरकाडीह गांव का […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में एक छह महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है. बच्चे को उठाकर ले जाने वाले अज्ञात अपराधियों ने परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया था.

मामला बुंडू थाना के सुमानडीह पंचायत के सिरकाडीह गांव का है. गुरुवार की रात लगभग 11:30 बजे हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और 6 महीने के बच्चे को उठा ले गये.

जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को मालूम हुआ, क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बुंडू के डीएसपी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. परिवार के लोगों से पूछताछ की. परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर वह पूरे मामले की तहकीकात में जुटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola