पिस्कानगड़ी : बारिश से बढ़ी परेशानी, नगड़ी में घर गिरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 9:33 AM

विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : बुधवार की शाम से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से देवरी पंचायत के सुगदा गांव निवासी मजदूर जतरू उरांव का घर गिर गया. अब जतरू परिवार सहित दूसरे के घर में रहने को विवश है. उसने प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगायी है. बाजार […]

विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : बुधवार की शाम से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से देवरी पंचायत के सुगदा गांव निवासी मजदूर जतरू उरांव का घर गिर गया. अब जतरू परिवार सहित दूसरे के घर में रहने को विवश है. उसने प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगायी है.
बाजार की रौनक फीकी : बेड़ो. लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं इस बारिश से धनतेरस व दीवाली की बाजार फीकी रहने से दुकानदारों में निराशा के भाव देखे गये. साप्ताहिक सब्जी बाजार में भी भीड़ कम रही. किसानों के अनुसार इस बारिश से आलू, मटर सहित हरी सब्जी की खेती को नुकसान होने की आशंका है. वहीं बारिश से ठंड का असर देखा गया. शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola