रांची : हिमाचल प्रदेश से पकड़ाये युवक-युवती
Updated at : 18 Oct 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कांके थाना क्षेत्र से 20 सितंबर से लापता युवती और पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी युवक केशव सहाय को ऊना हिमाचल प्रदेश से बरामद किया गया है. कांके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक व युवती की जानकारी मिलने पर कांके थाना के एएसआइ अरविंद सिंह को […]
विज्ञापन
रांची : कांके थाना क्षेत्र से 20 सितंबर से लापता युवती और पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी युवक केशव सहाय को ऊना हिमाचल प्रदेश से बरामद किया गया है. कांके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक व युवती की जानकारी मिलने पर कांके थाना के एएसआइ अरविंद सिंह को टीम के साथ हिमाचल प्रदेश भेजा गया था़
वहां से दोनों को लाया गया और गुरुवार को व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया़ केशव सहाय को कोर्ट ने जेल और युवती को नारी निकेतन भेजने का आदेश दिया़ शुक्रवार को कांके पुलिस युवती का कोर्ट में बयान दर्ज करायेगी़ युवती रांची महिला कॉलेज की छात्रा है़ पुलिस के अनुसार दोनों में एक साल से दोस्ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




