चेंबर ने पूछा : 48 घंटे बीत चुके, क्या कर रही पुलिस, मारवाड़ी भवन में बैठक आज
Updated at : 17 Oct 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सोना-चांदी व्यवसायी समिति, रांची सर्राफा एसोसिएशन के साथ झारखंड चेंबर ने एसएसपी अनीश गुप्ता से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने पूछा कि 48 घंटे बीत चुके हैं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्या कर रही है. चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अनुसार एसएसपी ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है़ अपराधी […]
विज्ञापन
रांची : सोना-चांदी व्यवसायी समिति, रांची सर्राफा एसोसिएशन के साथ झारखंड चेंबर ने एसएसपी अनीश गुप्ता से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने पूछा कि 48 घंटे बीत चुके हैं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्या कर रही है. चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अनुसार एसएसपी ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है़ अपराधी जल्द ही गिरफ्तार होंगे. इसके लिए 40 पुलिसकर्मियों की आठ टीम बनायी गयी है.
250 सब इंस्पेक्टर होंगे पदस्थापित : एसएसपी श्री गुप्ता ने यह भी कहा कि रांची शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के मकसद से तीन से चार दिनों में 250 नये सब इंस्पेक्टर पदस्थापित किये जायेंगे.
मारवाड़ी भवन में बैठक आज
श्री अजमानी ने कहा कि गुरुवार को दिन के चार बजे से हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में झारखंड चेंबर के नेतृत्व में शहर के व्यापारिक, औद्योगिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों की बैठक होगी. प्रतिनिधिमंडल में चेंबर के महासचिव धीरज तनेजा, सह सचिव मुकेश अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, सोना-चांदी व्यवसायी समिति एवं रांची सर्राफा एसोसिएशन के कई सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




