रांची : नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी
Updated at : 16 Oct 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रायपुर मंडल के हथबंध स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. 20 अक्तूबर को सिकंदरबाद से खुलने वाली ट्रेन संख्या 07009 (सिकंदरबाद-बरौनी स्पेशल) रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 07010 (बरौनी-सिकंदरबाद स्पेशल) 16 और 23अक्तूबर को बरौनी से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17007 (सिकंदरबाद-दरभंगा) 19 अक्तूबर को सिकंदरबाद से रद्द […]
विज्ञापन
रांची : रायपुर मंडल के हथबंध स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. 20 अक्तूबर को सिकंदरबाद से खुलने वाली ट्रेन संख्या 07009 (सिकंदरबाद-बरौनी स्पेशल) रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 07010 (बरौनी-सिकंदरबाद स्पेशल) 16 और 23अक्तूबर को बरौनी से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17007 (सिकंदरबाद-दरभंगा) 19 अक्तूबर को सिकंदरबाद से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17008 (दरभंगा-सिकंदरबाद) 18 अक्तूबर को दरभंगा से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17005 (हैदराबाद-रक्सोल) 17 अक्तूबर को हैदराबाद से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17006 (रक्सोल-हैदराबाद) 20 अक्तूबर को रक्सोल से रद्द रहेगी.
रांची-जयनगर खजौली स्टेशन तक ही रहेगी : समस्तीपुर मंडल के जयनगर-बैजलपुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची-जयनगर ट्रेन खजौली तक ही जायेगी व आयेगी. ट्रेन संख्या 18605 (रांची-जयनगर एक्स) 17 और 22 अक्तूबर को जयनगर के बजाय खजौली स्टेशन तक ही जायेगी. ट्रेन संख्या 18606 (जयनगर-रांची एक्स) 18, 20 और 23 अक्तूबर को जयनगर के बजाय खजौली स्टेशन से खुलेगी.
रांची-टोरी रेल खंड का निरीक्षण : रांची. रांची रेल मंडल के अधिकारियों ने मंगलवार को रांची-टोरी रेलखंड का निरीक्षण किया. टीम ने इटकी, पिस्का, ईरगांव, आकाशी, नगजुआ, लोहरदगा व बोदग्राम स्टेशन का निरीक्षण किया.
इटकी स्टेशन में क्षतिग्रस्त चहारदीवारी को तत्काल बनाने की बात कही. इसके अलावा पानी, बिजली व शौचालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. प्रत्येक दिन की टिकट बिक्री की भी जानकारी ली. इसके अलावा स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, टिकट काउंटर व स्टेशन में जारी निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




