रांची : कल से जुटेंगे देश-विदेश के यूरोलॉजिस्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी के तत्वावधान में इस्ट जोन यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया का तीन दिवसीय 29वां वार्षिक सम्मेलन 17 अक्तूबर से होगा. इसमें देश-विदेश के यूरोलॉजिस्ट शामिल होंगे. आयोजन समिति के सचिव डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को बरियातू स्थित रांची यूरोलाॅजी सेंटर में लाइव सर्जरी की कार्यशाला होगी, जिसे […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी के तत्वावधान में इस्ट जोन यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया का तीन दिवसीय 29वां वार्षिक सम्मेलन 17 अक्तूबर से होगा. इसमें देश-विदेश के यूरोलॉजिस्ट शामिल होंगे.
आयोजन समिति के सचिव डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को बरियातू स्थित रांची यूरोलाॅजी सेंटर में लाइव सर्जरी की कार्यशाला होगी, जिसे होटल रेडिशन ब्लू में बैठे देश के विभिन्न क्षेत्र से आये डॉक्टर देखेंगे. विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नयी तकनीक से प्रोस्टेट व पथरी की सर्जरी की जायेगी. वहीं 18 व 19 अक्तूबर को बीएनआर चाणक्या में वैज्ञानिक सत्र होगा, जिसमें करीब 275 यूलॉजिस्ट भाग लेंगे. डॉक्टरों को अपग्रेड करने के लिए राेबोट सर्जरी का भी प्रशिक्षण किया जायेगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ अरविंद अग्रवाल, संयुक्त सचिव डॉ अरशद जमाल व डॉ तनवीर आलम लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










