ePaper

रांची : नेट के लिए फॉर्म भरने की तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ी

Updated at : 10 Oct 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नेट के लिए फॉर्म भरने की तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ी

रांची : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पाक्षता परीक्षा) के लिए अॉनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब फॉर्म 15 अक्तूबर 2019 तक भरे जायेंगे. पूर्व में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर 2019 तक निर्धारित थी. एनटीए ने संशोधित तिथि जारी कर दी है. इसके तहत […]

विज्ञापन
रांची : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पाक्षता परीक्षा) के लिए अॉनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब फॉर्म 15 अक्तूबर 2019 तक भरे जायेंगे. पूर्व में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर 2019 तक निर्धारित थी. एनटीए ने संशोधित तिथि जारी कर दी है.
इसके तहत अब शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर 2019 निर्धारित की गयी है. फॉर्म में किसी प्रकार के संशोधन के लिए 18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2019 तक तिथि निर्धारित है. परीक्षा का आयोजन दो से छह दिसंबर 2019 तक निर्धारित है. परीक्षा दो पत्रों की होगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. प्रथम पत्र सौ अंकों का होगा. इसमें 50 प्रश्न रहेंगे. जबकि द्वितीय पत्र 200 अंकों का होगा. इसमें सौ प्रश्न रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola