चान्हो : महात्मा गांधी व स्वतंत्रता सेनानी सोमा टानाभगत की जयंती मनी
Updated at : 03 Oct 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

चान्हो : बीजूपाड़ा चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतंत्रता सेनानी सोमा टानाभगत की जयंती मनायी गयी. सोमा टानाभगत स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में कांग्रेस के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो, मो मोजिबुल्लाह व आदिवासी सेना के शिवा कच्छप मौजूद थे. इस दौरान सभी ने चौक पर स्थित सोमा टानाभगत की प्रतिमा […]
विज्ञापन
चान्हो : बीजूपाड़ा चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतंत्रता सेनानी सोमा टानाभगत की जयंती मनायी गयी. सोमा टानाभगत स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में कांग्रेस के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो, मो मोजिबुल्लाह व आदिवासी सेना के शिवा कच्छप मौजूद थे.
इस दौरान सभी ने चौक पर स्थित सोमा टानाभगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. समारोह में सोमा टानाभगत के वंशजों को अतिथियों ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. संचालन अजीत सिंह व मो मोजिबुल्लाह ने किया.
मौके पर जिप सदस्य बबीता देवी, हेमलता उरांव, सुनील उरांव, मंगरु भगत, कमलू साहू, जुल्फिकार अंसारी, एनामुल हक, रुक्मिणी भगत, मो गफ्फार, अमित कुजूर, हरि उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




