ओरमांझी : केजीवीके रूक्का में सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
Updated at : 02 Oct 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

ओरमांझी : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत टेरी (एनविस) रिसोर्स पार्टनर द्वारा केजीवीके रूक्का में युवाअों के लिए छह सप्ताह से चल रहा सौर ऊर्जा प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना […]
विज्ञापन
ओरमांझी : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत टेरी (एनविस) रिसोर्स पार्टनर द्वारा केजीवीके रूक्का में युवाअों के लिए छह सप्ताह से चल रहा सौर ऊर्जा प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ.
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना व जलवायु परिवर्तन में सुधार लाना था. समापन समारोह में टेरी व एनविस के समन्वयक पीके भट्टाचार्य ने कहा कि योजना के तहत ग्रीन स्किल से 2022 तक 70 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाना है. केजीवीके के सचिव डॉ अरविंद सहाय ने कहा कि विश्व में जलवायु परिवर्तन को रोकने में सौर ऊर्जा का अहम योगदान होगा. आनेवाले समय में इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. टेरी नयी दिल्ली के वरीय निदेशक अमित कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है.
उन्होंने इस क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दक्ष व्यक्ति की उपलब्धता के बारे में भी बताया. इसके बाद अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया. मौके पर केजीवीके के प्रशिक्षण प्रबंधक राजेश कुमार, टेरी नयी दिल्ली के प्रशांत कुमार स्वाईं, पल्लवी शुक्ला आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




