ePaper

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री रघुवर को भेंट की ''लोकतंत्र के स्वर'' पुस्तक

Updated at : 30 Sep 2019 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री रघुवर को भेंट की ''लोकतंत्र के स्वर'' पुस्तक

रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को ‘लोकतंत्र के स्वर’ नामक पुस्तक भेंट की. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर रांची से नयी दिल्ली प्रस्थान करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री को यह पुस्तक दी. इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद […]

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को ‘लोकतंत्र के स्वर’ नामक पुस्तक भेंट की. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर रांची से नयी दिल्ली प्रस्थान करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री को यह पुस्तक दी.

इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद को भावनापूर्ण विदाई दी. इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी, डीजीपी कमल नयन चौबे, कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, जीओसी संजय पुरी, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे, वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola