रांची : संगठनों ने एक साथ संघर्ष करने की बनायी रणनीति

Updated at : 24 Sep 2019 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : संगठनों ने एक साथ संघर्ष करने की बनायी रणनीति

रांची : राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे कई संगठनों ने सोमवार को एक साथ संघर्ष करने को लेकर विचार-विमर्श किया. सामूहिक बैठक कर आंदोलन को एक साथ आगे बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई. सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, रसोइया संघ, पारा मेडिकल चिकित्सा संघ, झारखंड खान मजदूर संघ व पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की […]

विज्ञापन
रांची : राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे कई संगठनों ने सोमवार को एक साथ संघर्ष करने को लेकर विचार-विमर्श किया. सामूहिक बैठक कर आंदोलन को एक साथ आगे बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई.
सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, रसोइया संघ, पारा मेडिकल चिकित्सा संघ, झारखंड खान मजदूर संघ व पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की अोर से यहां आंदोलनात्मक कार्यक्रम किये जा रहे थे. इस क्रम में सारे संगठनों ने एक साथ लड़ने पर विचार किया. निर्णय लिया गया कि सरकार से वार्ता के दौरान भी सारे संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी सचिवालय स्वयंसेवक संघ की ओर से दी गयी.
जारी रहा अनशन : राजभवन के समक्ष स्वयंसेवकों का सोमवार को पांचवें दिन भी अनशन जारी रहा. इसमें राज्य के सारे जिलों के सदस्यों ने भाग लिया. स्वयंसेवकों ने अामरण अनशन कार्यक्रम के माध्यम से पांच सूत्री मांगों को उठाया. इसके तहत सेवा नियमित करने, उचित मानदेय देने, मृत्यु होने पर आश्रितों को पांच लाख देने और बकाया राशि के भुगतान की मांग रखी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola