झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी रालोसपा : उपेंद्र कुशवाहा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है. प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो नीतिगत फैसला ले सकते हैं. राज्य में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन होता है, तो अच्छी बात है. हमारी पार्टी भी गठबंधन धर्म का पालन […]
विज्ञापन
रांची : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है. प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो नीतिगत फैसला ले सकते हैं.
राज्य में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन होता है, तो अच्छी बात है. हमारी पार्टी भी गठबंधन धर्म का पालन करेगी. श्री कुशवाहा चुटिया स्थित बुद्ध स्मृति भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं है. जदयू के मंत्री और विधायक फोन पर शराब मंगा कर पीते हैं.
वहां अब शराब का कारोबार और आसान हो गया. शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं अव्यवस्थित हैं. जनता मौलिक सुविधाओं से वंचित है. श्री कुशवाहा ने जजों की बहाली के लिए परीक्षा लेने व इसे भ्रष्टाचार मुक्त रखने की वकालत की. राजू महतो ने कहा कि नया झारखंड बनाने का दायित्व हमारा है.राज्य के विकास का आधार कृषि को बनाया जाना चाहिए. इस राज्य का विकास एवं यहां के लोगों का कल्याण रालोसपा के नेतृत्व में ही संभव है.
प्रदेश कोषाध्यक्ष आर यादव, उपाध्यक्ष शंकर झा, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ निशिकांत सिन्हा, सुबोध कुमार, धर्म दयाल साहू, सूरज महतो, गणेश दास, आभा सुधांशु, मोनिका देवी, विनीता, राजीव लोचन, अजय पवार, अशोक कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










