रांची : अपर बाजार को वन-वे करने का विरोध, सड़क पर उतरे व्यवसायी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 9:09 AM

विज्ञापन

रांची : रातू रोड चौक से महावीर चौक तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है. इसे हटाने को लेकर अपर बाजार व्यवसायी संघ ने बुधवार को सांकेतिक हड़ताल एवं पदयात्रा की. रातू रोड चौक से महावीर चौक तक के व्यवसायियों ने पदयात्रा की. व्यवसायियों ने कहा कि वन-वे सिस्टम लागू करने से कई दुकानदार प्रभावित हो […]

विज्ञापन

रांची : रातू रोड चौक से महावीर चौक तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है. इसे हटाने को लेकर अपर बाजार व्यवसायी संघ ने बुधवार को सांकेतिक हड़ताल एवं पदयात्रा की. रातू रोड चौक से महावीर चौक तक के व्यवसायियों ने पदयात्रा की. व्यवसायियों ने कहा कि वन-वे सिस्टम लागू करने से कई दुकानदार प्रभावित हो गये हैं.

अगर ध्यान नहीं दिया गया, तो महावीर चौक, प्यादा टोली, ग्वाला टोली एवं रातू रोड के सभी दुकानदार 20 सितंबर को अपना व्यवसाय बंद कर रातू रोड चौक पर धरना देने को विवश हो जायेंगे. इसकी जानकारी गुरुवार को प्रशासन एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों को दी जायेगी. सांकेतिक हड़ताल एवं पदयात्रा प्रदर्शन में सागर वर्मा, सोनल यादव, मनीष यादव, पंकज चौधरी, अमित सिंह, मोहम्मद मिराज, विजय वर्मा, विकास वर्मा, विजय जैन, गुड्डू जायसवाल, राजेश जयसवाल, सौरभ कुमार, अजय प्रसाद, रवि वर्मा, महेश भार्गव, राजेश कुमार, विजय, सुबोध जायसवाल सहित कई दुकानदार शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola