रांची : आज और कल कई जिलों में बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान
Updated at : 17 Sep 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान किया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को संताल परगना के कई जिलों के साथ-साथ गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और रांची में भी बारिश हो सकती है. इसको लेकर विभाग ने येलो एलर्ट भी जारी किया है. इससे कहीं-कहीं […]
विज्ञापन
रांची : मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान किया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को संताल परगना के कई जिलों के साथ-साथ गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और रांची में भी बारिश हो सकती है. इसको लेकर विभाग ने येलो एलर्ट भी जारी किया है. इससे कहीं-कहीं 65 मिमी तक बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार भारी बारिश का अनुमान नहीं है. लेकिन, धूप और बारिश दोनों हो सकती है. इससे वज्रपात की संभावना बनी रहती है. सोमवार को भी संताल परगना के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. राजधानी में भी कुछ देर के लिए मौसम का मिजाज बदला था. अभी राज्य में औसत से करीब 29 मिमी बारिश की कमी है. इस कमी को पूरा होने का अनुमान फिलहाल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




