आज दोपहर 1:00 बजे से नहीं रहेगी बिजली रात में मुहर्रम जुलूस गुजरने के बाद आयेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2019 1:17 AM
रांची : मुहर्रम के मौके पर निकलनेवाले ताजिया जुलूसों की वजह से मंगलवार को राजधानी और आसपास के इलाकों की बिजली करीब 9:30 घंटे तक कटी रहेगी. इससे राजधानी का बड़ा इलाका प्रभावित होगा. विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न इलाकों से निकलनेवाले ताजिया जुलूस के दौरान एहतियात के तौर पर दोपहर […]
रांची : मुहर्रम के मौके पर निकलनेवाले ताजिया जुलूसों की वजह से मंगलवार को राजधानी और आसपास के इलाकों की बिजली करीब 9:30 घंटे तक कटी रहेगी. इससे राजधानी का बड़ा इलाका प्रभावित होगा. विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न इलाकों से निकलनेवाले ताजिया जुलूस के दौरान एहतियात के तौर पर दोपहर 1:00 बजे ही बिजली काट दी जायेगी, जो जुलूस के लौटने के बाद रात 10:30 बजे के आसपास बहाल की जायेगी. इसके लिए जुलूस के रूट से संबंधित सभी सब स्टेशनों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं.
- 9:30 घंटे तक राजधानी के बड़े हिस्से में रहेगी बिजली की किल्लत
- शहर के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी प्रभावित रहेगी बिजली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










