रांची :एकरा मस्जिद में लगा शिविर 33 लोगों ने किया रक्तदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2019 1:15 AM
शोहदा-ए-कर्बला की याद में लोगों ने किया रक्तदान रांची : एकरा मस्जिद संचालन समिति के सहयोग से कर्बला के शहीदों की याद में एकरा मसजिद मेन रोड में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना डॉ ओबेदुल्लाह कासमी ने इसके लिए पहल की थी. यहां जुमा पढ़ने आये […]
शोहदा-ए-कर्बला की याद में लोगों ने किया रक्तदान
रांची : एकरा मस्जिद संचालन समिति के सहयोग से कर्बला के शहीदों की याद में एकरा मसजिद मेन रोड में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना डॉ ओबेदुल्लाह कासमी ने इसके लिए पहल की थी. यहां जुमा पढ़ने आये लोगों में से 33 ने रक्तदान किया. लोगों ने ऐसे आयोजन की सराहना की. डॉ कासमी ने मस्जिद की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन करने को लेकर कहा कि मदरसा और मस्जिद की छवि को जिस तरह बिगाड़ कर पेश किया जा रहा है, यह रक्तदान शिविर उन गलत धारणाओं को तोड़ने का प्रयास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










