रांची : नो इंट्री में घुसा ऑटो, जुर्माने के डर से थाना प्रभारी को धक्का मार कर भागा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : चुटिया ट्रैफिक (कोतवाली) थाना प्रभारी जॉन मुर्मू को रोस्पा टॉवर के समीप स्थित वेद टेक्सटाइल्स के सामने एक ऑटो ने धक्का मार दिया और भाग गया. घटना गुरुवार शाम पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की है. ऑटो के धक्के से थाना प्रभारी मुंह के बल गिर गये. उनके सीने में गंभीर […]
विज्ञापन
रांची : चुटिया ट्रैफिक (कोतवाली) थाना प्रभारी जॉन मुर्मू को रोस्पा टॉवर के समीप स्थित वेद टेक्सटाइल्स के सामने एक ऑटो ने धक्का मार दिया और भाग गया. घटना गुरुवार शाम पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की है. ऑटो के धक्के से थाना प्रभारी मुंह के बल गिर गये. उनके सीने में गंभीर चोट लगी है. चिकित्सकों ने बताया है कि उनकी तीन पसलियां टूट गयी हैं. साथ ही पैर और हाथ में भी चोट लगी है. उन्हें राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी, ट्रैफिक डीएसपी अनुज उरांव, कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी राज अस्पताल पहुंचे. इस संबंध में कोतवाली डीएसपी ने बताया कि नो इंट्री में ऑटो घुस गया था, उसे पकड़ने के लिए चुटिया(कोतवाली) थाना प्रभारी जॉन मुर्मू पहुंचे थे. अधिक जुर्माना होने के डर से ऑटो वाला डर से भागने लगा और उसी क्रम में उसने थाना प्रभारी को धक्का मार दिया. वे गिर गये, तो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया. पुलिस मेन रोड में दुकान के सामने लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि उस आॅटो का नंबर के सहारे ऑटो मालिक व ऑटो चालक की पहचान हो जाये और उसे पकड़ा जा सके.
…ए साहेब! ये ठीक नहीं
जगन्नाथपुर में मौसी बाड़ी के समीप गुरुवार सुबह भुसुर थाना प्रभारी कौशल किशोर ठाकुर बिना वर्दी के ही वाहनों की जांच करने पहुंच गये. वे खुद बाइक से आये थे, पर हेलमेट नहीं पहना था. सिविल ड्रेस में वे लोगों पर धौंस जमा रहे थे. लेकिन, यहां वे खुद ही फंस गये, लोगों ने जब उनके द्वारा की जा रही जांच पर सवाल उठाया, तो उन्हें जवाब देते नहीं बना. बाद में उन्होंने वहां से निकलना ही बेहतर समझा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




