ePaper

युवाओं को रोजगार देने के मामले में झारखंड ने रचा इतिहास, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Updated at : 05 Sep 2019 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार देने के मामले में झारखंड ने रचा इतिहास, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

रांची : झारखंड का एक रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताया. कहा कि यह सम्मान झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी स्थान पाने के लिए प्रेरित करेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय युवा दिवस […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड का एक रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताया. कहा कि यह सम्मान झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी स्थान पाने के लिए प्रेरित करेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय युवा दिवस पर 1,06,619 युवाओं को रोजगार दिया गया. सिर्फ दो साल में विभिन्न विभागों ने कौशल विकास के माध्यम से 1,90,000 लोगों को रोजगार दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा टीम झारखंड नित नये कीर्तिमान बना रहा है. यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का ही परिणाम है. झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के सीइओ अमर झा एवं उद्योग निदेशक कृपानंद झा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में झारखंड के इस रिकॉर्ड को शामिल किये जाने की जानकारी दी, तो सीएम ने ये बातें कहीं.

ज्ञात हो कि झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की ओर से वर्ष 2018 में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक मंच से राज्य के 26,674 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था. एक दिन में सरकारी स्तर पर इतने लोगों को रोजगार देने को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड (Limca Book of Records) ने बड़ी उपलब्धि माना और इसे अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया.

युवा शक्ति को सशक्त बनाना लक्ष्य

इस उपलब्धि से गद्गद् मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि युवा शक्ति को रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार का लक्ष्य है, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से बेरोजगार युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रतिबद्धता से प्रयास किये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के तहत राज्य में उद्योग स्थापित हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य में जितने उद्योग बढ़ते जायेंगे, उतने ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. आने वाले कुछ वर्षों में राज्य में हो रहे पलायन को पूर्ण रूप से रोकना सरकार का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को विकसित करके ही समृद्ध और नये झारखंड की कल्पना पूरी की जा सकेगी. मुख्यमंत्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के प्रधान सचिव, उद्योग निदेशक, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के सीइओ सहित अन्य सभी कर्मियों को बधाई दी.

ज्ञात हो कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी द्वारा 12 जनवरी, 2018 को एक मंच से झारखंड के 26,674 युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था. यह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में (Limca Book of Records) दर्ज हुआ है. 12 जनवरी, 2018 को रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम के एक मंच से 26,674 प्लेसमेंट राज्य के बच्चों को दिया गया था.

इतनी बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी द्वारा राज्य में कुल 38 प्लेसमेंट सेंटर स्थापित किये गये थे. वहीं 221 प्लेसमेंट ड्राइव चलाये गये थे. इस प्लेसमेंट महाकुंभ में 56,423 युवक-युवतियां नौकरी के लिए आवेदन किया था. विभिन्न कंपनियों द्वारा राज्य के युवक-युवतियों को दिये गये जॉब ऑफर्स का डिजिटाइज्ड रिकॉर्ड झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के हुनर (HUNAR) पोर्टल पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola