रांची : हाजियों के आगमन को लेकर की जा रही तैयारी पर हुई चर्चा
Updated at : 30 Aug 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य हज समिति की बैठक गुरुवार को हज हाउस परिसर में हुई. इस दौरान हाजियों के आगमन को लेकर होनेवाली तैयारी पर चर्चा की गयी. मालूम हो कि दो सितंबर से हाजियों का आगमन शुरू हो रहा है. उनके आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित हज टर्मिनल में विशेष व्यवस्था की जायेगी. […]
विज्ञापन
रांची : राज्य हज समिति की बैठक गुरुवार को हज हाउस परिसर में हुई. इस दौरान हाजियों के आगमन को लेकर होनेवाली तैयारी पर चर्चा की गयी. मालूम हो कि दो सितंबर से हाजियों का आगमन शुरू हो रहा है.
उनके आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित हज टर्मिनल में विशेष व्यवस्था की जायेगी. बैठक में एयरपोर्ट वॉलिंटियर पास, टेंट हाउस, पानी की व्यवस्था व हज हाउस में हाजियों के ठहरने के इंतजाम पर चर्चा की गयी. राज्य हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान खान ने कहा कि तैयारी को लेकर संबंधित विभागों के साथ पत्राचार भी किया गया है.
उन्होंने कहा कि इस बार चार हाजियों की मौत हो गयी है. इनमें तीन महिला व एक पुरुष हैं. इनके नाम हैं- सहाबुद्दीन खान (पलामू), नूरजहां (रांची), हसीना निशा (कोडरमा) और शहनाज बानो (देवघर). इनमें एक की मिट्टी मंजिल मीणा में और तीन की मक्का में की जा चुकी है. उनका एक साइड का एयर फेयर रांची एंबारकेशन 52325 और कोलकाता एंबारकेशन 46336 हज कमेटी इंडिया से वापस किया जा रहा है. बैठक में हज कमेटी के कार्यपालक अधिकारी परवेज इब्राहीमी, सदस्य मो फारुख सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




