झारखंड के नए सूचना आयुक्तों को मिले प्राइवेट सेक्रेटरी, अधिसूचना जारी

Updated:
विज्ञापन

झारख‍ंड के नए सूचना आयुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ

झारखंड राज्य सूचना आयोग में अब प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी. सरकार ने आयोग में पांच प्रधान आप्त सचिवों की तैनाती की है. इस फैसले से लंबित मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

रांची से मनोज लाल की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Jharkhand Transfer Posting News, रांची : झारखंड राज्य सूचना आयोग के कामकाज को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने आयोग में पांच प्रधान आप्त सचिवों की तैनाती की है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने विभिन्न सरकारी विभागों से इन अधिकारियों का तबादला कर उन्हें सूचना आयोग में पदस्थापित करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस फैसले से आयोग के लंबित कार्यों को निपटाने में काफी मदद मिलेगी.

इन 5 अधिकारियों को मिली सूचना आयोग में नई जिम्मेदारी

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में कार्मिक विभाग के आप्त सचिव राम बरण पासवान और सूरज चौधरी शामिल हैं. इनके साथ ही परिवहन विभाग के प्रधान आप्त सचिव नवीन कुमार, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान आप्त सचिव उदय शंकर तथा एसटी, एससी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण आयुक्त कार्यालय के प्रधान आप्त सचिव अंजनी कुमार वर्मा को भी स्थानांतरित करते हुए राज्य सूचना आयोग में नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड आंदोलन के स्तंभ दामु बानरा का अंतिम संस्कार, मंत्री-विधायकों ने दी विदाई

नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद प्रभावित हो रहा था काम

मालूम हो कि राज्य सरकार ने हाल ही में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की थी, जिसके बाद सभी आयुक्तों ने अपना-अपना कार्यभार भी संभाल लिया था. हालांकि, उनके सहयोग के लिए आप्त सचिवों की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण आयोग के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे. अब इन अधिकारियों की तैनाती हो जाने से सूचना आयोग के कामकाज में तेजी आएगी और आम लोगों के मामलों का निपटारा जल्द हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी: रिम्स में अब 180 की जगह इतने सीटों पर होगा नामांकन



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola