रांची में सेना भर्ती रैली शुरू, जानें किस जिले के अभियर्थी कब दौड़ेंगे

Updated:
विज्ञापन

अग्निवीर

रांची के होटवार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सेना भर्ती रैली शुरू हो गयी है. तड़के 4 बजे से दौड़ शुरू हुई. 15 सितंबर तक चलने वाली भर्ती में झारखंड के 24 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची. खेलगांव स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में गुरुवार की तड़के चार बजे से सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया शुरू हो गयी. अभ्यर्थियों की इंट्री बुधवार रात आठ बजे से ही शुरू कर दी गयी थी. झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं. भर्ती रैली 15 सितंबर तक चलेगी.

सेना भर्ती के लिए जिले और ट्रेड के अनुसार अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गयी हैं. अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने भर्ती स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा तथा सुविधा के व्यापक इंतजाम किये हैं.

किस दिन किन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

3 सितंबर: एआरओ रांची और एआरओ मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी जिले. कैटेगरी: सेंट्रल कैटेगरी (सॉल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट), सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ और हवलदार इडीएन.

4 सितंबर: आरओ हेडक्वार्टर दानापुर, एआरओ कटिहार और एआरओ गया के अंतर्गत आने वाले सभी जिले. कैटेगरी: सेंट्रल कैटेगरी (सॉल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट).

5 सितंबर: बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़ और सिमडेगा. ट्रेड: अग्निवीर टेक्निकल.

6 सितंबर: हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, पलामू, रामगढ़, रांची, साहेबगंज, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम. ट्रेड: अग्निवीर टेक्निकल.

7 सितंबर: रांची, साहेबगंज, सरायकेला-खरसावां और देवघर. ट्रेड: अग्निवीर जनरल ड्यूटी.

8 सितंबर: गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम. ट्रेड: अग्निवीर जनरल ड्यूटी.

9 सितंबर: पाकुड़, गिरिडीह, सिमडेगा, रामगढ़, लातेहार और बोकारो. ट्रेड: अग्निवीर जनरल ड्यूटी.

10 सितंबर: दुमका, लोहरदगा, धनबाद, कोडरमा और गढ़वा. ट्रेड: अग्निवीर जनरल ड्यूटी.

11 सितंबर: पलामू, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा और खूंटी. ट्रेड: अग्निवीर जनरल ड्यूटी.

12 सितंबर: झारखंड के सभी 24 जिलों के अभ्यर्थी. ट्रेड: अग्निवीर ट्रेड्समैन, 10वीं और आठवीं पास.

यह भी पढ़ें: DSPMU में UG नामांकन का एक और मौका, 15 विषयों की खाली सीटों के लिए 15 सितंबर से खुलेगा चांसलर पोर्टल

12 प्रमुख स्थानों पर पुलिस और दंडाधिकारी तैनात

भर्ती स्थल और आसपास के 12 प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी है. रेस्ट एरिया, फुटबॉल मैदान, हैंगर, टावर नंबर-3 और 4, स्टेडियम परिसर, मुख्य गेट, मेडिकल जांच के लिए गेट नंबर-2, मेन रोड की बैरिकेडिंग और मुख्य एथलेटिक स्टेडियम भवन समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. जरूरत के अनुसार कई जगहों पर लाठी बल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

दलालों से सावधान रहने की अपील

बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को ठगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचाने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर भीड़ तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्ती कर रहे हैं.

पानी, शौचालय और बस की भी व्यवस्था

अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए भर्ती स्थल पर अस्थायी शौचालय, पेयजल टैंकर और पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गयी है. जलापूर्ति विभाग की ओर से आसपास वाटर टैप प्वाइंट भी उपलब्ध कराया गया है. बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए वाहनों और बसों की व्यवस्था की गयी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में जल प्रबंधन का नया रोडमैप, 24.25 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित करने पर जोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola