राजधानी ट्रेन में बढ़ती जा रही शिकायत अबकी ट्वीट में गंदगी की जानकारी दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 1:34 AM
रांची : राजधानी एक्सप्रेस की यात्री सेवाओं में लगातार गिरावट की शिकायत जारी है. मंगलवार को यात्री अभिजीत पांडे ने रेल मंत्री पीयूष गाेयल को ट्वीट कर यह जानकारी दी कि रांची राजधानी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में काफी गंदगी है. इसके अलावा ट्रेन लेट भी चल रही है, जिसके कारण उनकी यात्रा का अनुभव […]
रांची : राजधानी एक्सप्रेस की यात्री सेवाओं में लगातार गिरावट की शिकायत जारी है. मंगलवार को यात्री अभिजीत पांडे ने रेल मंत्री पीयूष गाेयल को ट्वीट कर यह जानकारी दी कि रांची राजधानी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में काफी गंदगी है. इसके अलावा ट्रेन लेट भी चल रही है, जिसके कारण उनकी यात्रा का अनुभव बेहद खराब रहा.
वहीं इस ट्विट को रेल मंत्रालय ने डीआरएम रांची को री-ट्वीट कर कार्रवाई करने की बात कही है. जबकि हाल में ही रेलवे बोर्ड ने रांची रेल डिवीजन को ट्रेन नंबर 20839-40 रांची-दिल्ली राजधानी ट्रेन को पूर्ण रूप से रांची डिवीजन के सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










