ePaper

रांची : भाजपा नेता को धमकी देनेवाले दो गिरफ्तार

Updated at : 23 Aug 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भाजपा नेता को धमकी देनेवाले दो गिरफ्तार

रांची : भाजपा नेता रमेश सिंह से रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी देनेवाला राजकुमार सिंह व एक अन्य को गुरुवार की रात कांके रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने दोनों को मोबाइल नंबर व लोकेशन के अाधार पर गिरफ्तार किया है़ दोनों कांके रोड के हॉट लिप्स होटल […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा नेता रमेश सिंह से रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी देनेवाला राजकुमार सिंह व एक अन्य को गुरुवार की रात कांके रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने दोनों को मोबाइल नंबर व लोकेशन के अाधार पर गिरफ्तार किया है़ दोनों कांके रोड के हॉट लिप्स होटल के पास से पकड़े गये. दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
पूछताछ में गिरफ्तार राजकुमार सिंह ने बताया कि उसने ही महानगर भाजपा के कोषाध्यक्ष रमेश सिंह को फोन कर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी और धमकी दी थी़ उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सुजीत सिन्हा के नाम पर भाजपा नेता से रंगदारी मांगी गयी थी. साथ ही जान मारने की धमकी दी गयी थी.
इस मामले में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़ उस प्राथमिकी के बाद सिटी एसपी हरिलाल चौहान ने टीम का गठन किया था़ टीम का नेतृत्व कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल कर रहे थे़ टीम में सुखदेवनगर थाना की पुलिस के अलावा अन्य थाने की पुलिस शामिल थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola