रांची : जदयू को विकल्प के रूप में देख रही जनता : अरुण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जदयू के 25 अगस्त के प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर रांची जिला महानगर व युवा जदयू की ओर से मंगलवार को रांची विवि से जुलूस निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा. यहां पर सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश सह प्रभारी […]
विज्ञापन
रांची : जदयू के 25 अगस्त के प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर रांची जिला महानगर व युवा जदयू की ओर से मंगलवार को रांची विवि से जुलूस निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा. यहां पर सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड अलग हुए 18 वर्ष बीत गये, मगर झारखंड और झारखंडियों का विकास नहीं हो पाया. वहीं दूसरी तरफ बिहार लगातार विकास की पथ पर अग्रसर है.
झारखंड की जनता को सभी पार्टियों ने ठगने का काम किया है. झारखंड में जनता जदयू को विकल्प के रूप में देख रही है. जदयू नीतीश कुमार के विकास मॉडल को झारखंड में लागू करना चाहता है. महानगर अध्यक्ष संजय सहाय ने कहा कि झारखंड की जनता सभी सरकारों से निराश हो चुकी है. नीतीश कुमार के सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे को झारखंड में लागू करना हमारा उद्देश्य है.
मौके पर कृष्णा नंद मिश्रा, अरविंद जायसवाल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, आफताब जमील, लाल चंद महतो, आशा शर्मा, मनोज सिन्हा, शिला सिंह, प्रेम कच्छप, उपेंद्र नारायण सिंह, अखिलेश राय, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्की कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




